13 जुलाई 2013 - 19:30
इख़वानुल मुस्लेमीन की तरफ़ से आज़ाद फ़ौज बनाने का एलान

इख़वानुल मुस्लमीन के लीडर मोहम्मद बदीअ नें मिस्र की फ़ौज और मुरसी की विरोधी राजनीतिक पार्टियों से कहा है कि वह देश में क़ानूनी सरकार की वापसी के लिये आज़ाद मिस्र की फ़ौज बनाएंगे।

इख़वानुल मुस्लमीन के लीडर मोहम्मद बदीअ नें मिस्र की फ़ौज और मुरसी की विरोधी राजनीतिक पार्टियों से कहा है कि वह देश में क़ानूनी सरकार की वापसी के लिये आज़ाद मिस्र की फ़ौज बनाएंगे।मोहम्मद बदीअ नें कहा कि मोहम्मद मुरसी को सपोर्ट करने वालों को यह अधिकार हासिल है कि वह अपने चुने हुए राष्ट्रपति को दोबारा राष्ट्रपति बनाने के लिये मांगे करते रहें और जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वह प्रदर्शन करते रहेंगे।मोहम्मद बदीअ नें कहा कि मिस्र की फ़ौज में ऐसे शरीफ़ लोग भी हैं जो मौत को देश व दीन पर एक विश्वासघाती की हुकूमत पर वरीयता देते हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी, राष्ट्रपति मुरसी की हत्या भी कर सकते हैं और जब तक मुरसी अपने पद पर बहाल नहीं हो जाते शान्ति स्थापित नहीं हो सकती।